सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parsuram jaynti mela

Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ में पहली मर्तबा मनाया जाएगा परशुराम जयंती मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
parsuram jaynti mela
ददाहू में परशुराम जयंती  मेले के आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारी व लोग। संवाद
विज्ञापन
परशुराम गाथा के बाद दो दिन होगी रेणुका झील की महाआरती
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। भगवान श्री परशुरामजी की जन्म भूमि रेणुकाजी तीर्थ में पहली मर्तबा परशुराम जयंती समारोह को एक मेले के रूप में माना जाएगा। रेणुकाजी विकास बाेर्ड के सौजन्य से 18 से 20 अप्रैल के बीच तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं समेत महिलाओं का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जयंती समारोह को भव्य स्तर पर मेले के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल को दोपहर बाद 3:30 बजे ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि सांझ ढलने से पूर्व मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी। यहां देवताओं को पूरे दो दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुरानी देवठी में रखा जाएगा। दोनों दिन भगवान परशुराम महाकथा व अखंड पाठ के साथ-साथ रात्रि को रेणुका झील की महाआरती व भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि इस मर्तबा भगवान परशुराम जयंती समारोह को बड़े पैमाने पर एक मेले का आयोजन किया जाएगा। जयंती के दिन 19 अप्रैल को प्रात: 9 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में स्थानीय विधायक विनय कुमार पूर्णाहुति प्रदान करेंगे। उसी दिन सुबह वॉलीबाल, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर व लोक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी, विजेता टीम को भगवान परशुराम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे देव विदाई के साथ ही जयंती समारोह समापन होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक, सीईओ भरत सिंह ठाकुर, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, एसडीओ कोमल शर्मा, आरएफओ अनुज ठाकुर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed