{"_id":"6a85af7aa1d9d4d7f60dab56","slug":"bus-stand-to-be-built-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186519-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ, वन मंत्रालय से एफसीए के प्रथम चरण की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ, वन मंत्रालय से एफसीए के प्रथम चरण की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पांच बीघा वन भूमि पर बनेगा आधुनिक बस अड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार ददाहू में प्रस्तावित नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से चयनित भूमि की एफसीए को प्रथम चरण (स्टेज-वन) की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही करीब दो दशक पुरानी मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी है। नए बस अड्डे के निर्माण से क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी और ददाहू बाजार में लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
ददाहू में आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिए वर्ष 2017 में करीब पांच बीघा भूमि का चयन किया गया था। चयनित भूमि वन विभाग की परिधि में होने के कारण इसके लिए फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट (एफसीए) की मंजूरी लेना जरूरी था। इस प्रक्रिया में निगम को लंबी औपचारिकताओं से गुजरना पड़ा। करीब नौ वर्ष बाद अब एफसीए की प्रथम चरण की मंजूरी मिलने से बस अड्डे के निर्माण की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
प्रस्तावित बस अड्डे का निर्माण ददाहू से सटी वन मंडल नाहन के जमटा रेंज की पटांडी बीट में किया जाना है। विभाग की ओर से अब शेष औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार आगामी नवंबर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान मुख्यमंत्री ददाहू में आधुनिक बस अड्डे का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि शिलान्यास की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोट
डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने बताया कि ददाहू में प्रस्तावित नए बस अड्डे के निर्माण के लिए चयनित करीब पांच बीघा यानी 0.4215 हेक्टेयर वन भूमि की एफसीए को प्रथम चरण (स्टेज-वन) की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम मंजूरी भी मिल जाएगी।
कोट
एचआरटीसी नाहन के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि ददाहू में प्रस्तावित नए बस अड्डे के निर्माण को लेकर वन मंत्रालय से एससीए की मंजूरी मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। निर्माण को लेकर जल्द ही आगामी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।