फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   inspection of school

Sirmour News: एसडीएम ने किया लगनू स्कूल का निरीक्षण

Wed, 19 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
inspection of school
स्कूल की छत्त का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा हो गई थी घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। प्राथमिक पाठशाला लगनू में मंगलवार को छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। घटना की सूचना मिलने के बाद उपमंडलाधिकारी संगड़ाह सुनील कायथ ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला के भवन की स्थिति देखने में बहुत अधिक खराब नहीं है, हालांकि इसकी वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए तकनीकी निरीक्षण करवाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय के भवन की हालत अधिक खराब नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल के एक अन्य कमरे की स्थिति ठीक दिखाई दे रही है और वर्तमान में उसी कमरे में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed