{"_id":"6a85c0df1a83ae7e150e250c","slug":"weather-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186549-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बांबिल स्कूल की दीवार गिरी, लेंटर झुका, 22 छात्र और दो शिक्षक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बांबिल स्कूल की दीवार गिरी, लेंटर झुका, 22 छात्र और दो शिक्षक सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में घुसा मलबा, खतरे को देखते दूसरे कमरे में शिफ्ट किए विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई/रोनहाट/सराहां (सिरमौर)। जिला सिरमौर में लगातार बारिश से नुकसान जारी है। बुधवार को भी बारिश ने कहर बरपाया। शिलाई क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला बांबिल के दोमंजिला भवन की पिछली दीवार बुधवार दोपहर अचानक गिर गई। रिटेनिंग वाल के पत्थर और मलबे ने भवन की दीवार को तोड़ दिया। कमरे के अंदर मलबा और पत्थर जा घुसे। स्कूल में 22 बच्चे और दो शिक्षक मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। भवन का लेंटर एक ओर झुक जाने से अब पूरे भवन पर खतरा मंडरा रहा है।
स्कूल बकरास शिक्षा खंड और मिल्ला कलस्टर के अंतर्गत आता है। स्कूल भवन के पीछे बनी रिटेनिंग वाल का कुछ हिस्सा पहले भी गिर चुका था। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना विभाग को दी थी। बुधवार दोपहर को बच्चों के खाने के समय रिटेनिंग वाल का मलबा और पत्थर अचानक भवन की पिछली दीवार को तोड़ते हुए कमरे में जा घुसे। खतरे को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने बच्चों को पहले ही दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया था। हादसे के बाद भवन का लेंटर एक ओर झुक गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने पटवारी को मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सुरक्षित स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
एसडीएम शिलाई जसपाल सिंह ने बताया कि स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। ग्रामीण राजस्व अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार आगामी प्रबंध किया जाएगा।
-- -
इनसेट-1
नहीं थम रहे स्कूलों में हादसे
सिरमौर के स्कूलों में बारिश के बीच जर्जर भवनों की हालत चिंता बढ़ा रही है। इससे पहले मंगलवार को लगनू स्कूल में प्लास्टर गिरने से छात्राओं को चोटें आई थीं। अब बांबिल स्कूल की पिछली दीवार गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश के कारण जिले के कई स्कूल भवनों पर खतरा बना हुआ है।
इनसेट-2
बारिश-भूस्खलन से 13 सड़कें बंद
सिरमौर जिले में बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। जिले में अभी भी 13 सड़कों पर आवाजाही ठप है। इनमें नाहन की सात, राजगढ़ की तीन और सराहां क्षेत्र की दो सड़कें शामिल हैं। सड़कों पर मलबा और पत्थर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से बंद मार्गों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।