{"_id":"69aece47c119b4d1b307120e","slug":"cm-tour-in-nahan-sucessfully-for-development-solanky-nahan-news-c-177-1-nhn1001-173672-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे में नाहन को मिली ऐतिहासिक सौगातें : सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे में नाहन को मिली ऐतिहासिक सौगातें : सोलंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक अजय सोलंकी ने कहा, विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक साबित हुआ दौरा
-मेडिकल काॅलेज को 500 करोड़ मिलने से जिला वासियों को मिल सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दौरा विकास की दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने नाहन में नए स्थान पर मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण के लिए राज्य निधि से 500 करोड़ रुपये देने की बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की है। इस निर्णय से भविष्य में जिला सिरमौर के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मीडिया को जारी प्रैस बयान में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा मौजूद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी स्वीकार करते हुए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
इनमें भोगपुर–सिम्बलवाला में रूण नदी पर 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 6.59 करोड़ रुपये, उप्परे जमली–बरौन कथाना सड़क के लिए 5 करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत बिक्रमबाग के डाडूवाला में फुट ब्रिज के लिए 41.36 लाख रुपये, मिश्रवाला से गांव सड़क के लिए 40 लाख रुपये, पालहोड़ी सड़क व पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये तथा धारटी धार सिंचाई योजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने त्रिलोकपुर में उप-तहसील के साथ 2 कानूनगो सर्किल और 5 पटवार सर्किल स्थापित करने तथा धौलाकुआं में कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा भी की। इससे क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। अजय सोलंकी ने कहा कि संभवतः यह पहली बार हुआ है कि किसी जनसभा में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख मांगों को एक साथ स्वीकार कर लिया गया हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जितना भी धन्यवाद किया जाए वह कम है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इन घोषणाओं से सड़क, सिंचाई, प्रशासनिक सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
संवाद
Trending Videos