{"_id":"69afc4eea2bf9c6bab088eb1","slug":"video-sirmour-inspection-of-mdm-food-items-in-nahan-pests-in-one-school-and-deficiencies-in-cleanliness-in-another-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में एमडीएम खाद्य सामग्री का निरीक्षण, एक स्कूल में कीट तो दूसरे में स्वच्छता में खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में एमडीएम खाद्य सामग्री का निरीक्षण, एक स्कूल में कीट तो दूसरे में स्वच्छता में खामियां
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:44 PM IST
Link Copied
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कात्याल ने सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को दी जा रही मिड-डे मील (एमडीएम) खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में स्वच्छता व्यवस्था में खामियां पाई गईं, जबकि एक अन्य स्कूल में खाद्य सामग्री में कीट पाए गए। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आयोग अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डॉ. कात्याल ने नाहन क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध खाद्य सामग्री व रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नाहन सेंट्रल जेल का भी निरीक्षण किया और कैदियों को दी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। डॉ. कात्याल ने बताया कि जिला सिरमौर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।