सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   poster making pratiyogita in nahan college

Sirmour News: नाहन कॉलेज में आर्यन शर्मा ने जीती पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
poster making pratiyogita in nahan college
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नाहन(सिरमौर)। नाहन कॉलेज में महिला विकास प्रकोष्ठ ने महिलाएं घर और दुनिया की निर्मात्री.., विषय पर पोस्टर मेकिंग और सशक्त महिला, सशक्त समाज.., विषय पर नारा लेखन स्पर्धा का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में कशिश (बीएससी प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, दीक्षा (बीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और ध्रुव पंडित (बीकॉम प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आर्यन शर्मा (बीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम, जबकि अंजलि (बीए प्रथम वर्ष) और ध्रुव पंडित (बीकॉम प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्वेता शर्मा (बीए तृतीय वर्ष) और पल्वी तोमर (बीए द्वितीय वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. देव राज शर्मा, महिला विकास प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. धनमंती कंडासी, प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. दीपा चौहान, प्रो. नवदीप शाह, प्रो. दीपिका, प्रो. दिव्या और प्रो. रीना भी उपस्थित रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed