सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   compensation in death case

Sirmour News: 12 साल बाद इंसाफ, खाई में गिरे युवक की मौत पर मां-पिता को 8.92 लाख मुआवजा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
compensation in death case
विज्ञापन
साल 2014 में संगड़ाह उपमंडल का मामला, कैंटर की टक्कर से खाई में पिकअप के गिरने से विपिन को गया था लापता
Trending Videos

कानूनी प्रक्रिया के तहत 7 साल बाद माना गया मृत, फिर दाखिल हुआ केस
दीपक मेहता

नाहन (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के धनोई खड्ड में 2014 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे को खो चुके माता-पिता को 12 साल बाद न्याय मिला है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) योगेश जसवाल ने मृतक विपिन के परिजनों को 8,92,120 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह राशि चंडीगढ़ स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी (बीमा कंपनी) को 6 फीसदी ब्याज सहित अदा करनी होगी।
यह मामला रेणुका जी थाना क्षेत्र का है। 5 सितंबर 2014 को विपिन करनाल से हरिपुरधार जा रहा था। धनोई के पास पिकअप चालक ने बस को रास्ता देने के लिए वाहन रोका ही था कि पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और विपिन की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते विपिन का शव खड्ड में बह गया और बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव न मिलने के कारण पहले मुआवजा दावा खारिज हो गया था। इससे परिवार को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में इंतजार करना पड़ा। लेकिन 7 साल तक कोई जानकारी न मिलने पर कानून के तहत मृत मानते हुए परिजनों ने दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस बार अदालत ने मामले को स्वीकार किया। अदालत ने गवाहों और रिकॉर्ड के आधार पर माना कि हादसा कैंटर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। ऐसे में कोर्ट ने चालक, वाहन मालिक और बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने के आदेश दिए, जबकि भुगतान की जिम्मेदारी बीमा कंपनी को सौंपी गई है। लंबे इंतजार के बाद आए इस फैसले से विपिन के पिता हुकमी राम और मां नकती देवी को बड़ी राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed