सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news4

Sirmour News: अदालत 4

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news4
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के दोषी को 10 साल कैद
Trending Videos

- साल 2019 में नाहन थाना का मामला, कोर्ट ने आरोपी पर 1 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

- एसआईयू टीम ने पुच्ची पैट्री मोड़ में आरोपी से बरामद किए थे 750 कैप्सूल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)।
प्रतिबंधित दवा की गोलियों की तस्करी के मामले में स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशेष न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने तहसील नाहन निवासी हरिचंद को यह सजा सुनाई है।
यह मामला 9 जुलाई 2019 में नाहन थाना में दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एसआईयू टीम ने पुच्ची पैट्री बड़ा मोड़ के पास नाका लगाया था। इसी दौरान कोटड़ी क्षेत्र से दिल्ली गेट की तरफ आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें आरोपी सवार था। इसके कब्जे से तलाशी के दौरान प्रतिबंधित दवा के 750 कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। अदालत में चालान पेश करने के बाद अभियोजन पक्ष ने मामला साबित करने के लिए 18 गवाहों के बयान दर्ज किए। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि नशीली दवाइयां रखने का आरोप साक्ष्यों के आधार पर सिद्ध होता है। अदालत ने आरोपी को दंडनीय अपराध के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed