{"_id":"69c53c0496f27c3341011e73","slug":"payment-delayed-by-sugar-mill-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174960-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा के किसानों का गन्ने का 60 लाख का भुगतान लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा के किसानों का गन्ने का 60 लाख का भुगतान लंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक परेशानी से जूझ रहे क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ीं
गन्ना पेराई सीजन के लिए फरवरी में बंद हो चुकी है शुगर मिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। डोईवाला शुगर मिल के 24 फरवरी 2026 को गन्ना पेराई सीजन के लिए बंद होने के बाद भी पांवटा साहिब क्षेत्र के किसानों का भुगतान पूरी तरह नहीं हो पाया है। किसानों के अनुसार इस सीजन में करीब 60 लाख रुपये की राशि अभी भी लंबित है। इससे उनमें चिंता बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार इस सीजन में पांवटा क्षेत्र के किसानों ने मिल को लगभग 40 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति किया। इसकी कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि यह आपूर्ति एक लाख क्विंटल के निर्धारित लक्ष्य से काफी कम रही। किसानों मोहन सिंह, जसपाल, मेवा सिंह, अर्जुन सिंह, गीताराम, गुरनाम सिंह, संतोष कुमार और रामपाल ने बताया कि गन्ने की आपूर्ति शाकुंभरी गन्ना सोसायटी खोड़ोवाला और बद्रीपुर के तोल केंद्रों के माध्यम से की गई।
किसानों ने बताया कि अब तक करीब एक करोड़ रुपये की राशि चार किस्तों में जारी हो चुकी है, लेकिन शेष भुगतान लंबित होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पांवटा की गन्ना सोसायटी से लगभग 1000 किसान शेयरधारक के रूप में जुड़े हुए हैं। इस सोसायटी की स्थापना वर्ष 1989-90 में हुई थी। पहले मिल की ओर से क्षेत्र में चार तोल केंद्र संचालित किए जाते थे, लेकिन पिछले दो-तीन सीजन से केवल दो केंद्रों से ही गन्ने की खरीद की जा रही है।
शाकुंभरी गन्ना सोसायटी के सचिव दलीप चौधरी ने बताया कि इस सीजन में मिल बंद हो चुकी है और किसानों को लगभग एक करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को समय-समय पर मिल प्रबंधन तक पहुंचाया जाता रहा है।
Trending Videos