{"_id":"69c53d677780b400d20b8946","slug":"documentation-for-recruitment-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174948-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टीजीटी और ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 28 और 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टीजीटी और ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 28 और 30 को
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीआर परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेज होंगे सत्यापित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय जिला सिरमौर ने विभिन्न शिक्षक पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 फरवरी 2026 को आयोजित एलडीआर परीक्षा में सफल रहे एसएमसी शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि टीजीटी (संस्कृत) और ड्राइंग मास्टर पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को 28 मार्च को सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना होगा। वहीं, टीजीटी (हिंदी) के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 30 मार्च को सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपने साथ मैट्रिक, जमा दो, स्नातक/स्नातकोत्तर की अंकतालिकाएं व डिग्री, बीएड, टेट प्रमाण पत्र, एसएमसी नियुक्ति आदेश, एलडीआर आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड और अनुभव प्रमाण पत्र (सत्यापित) लाना अनिवार्य है। इसके अलावा हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और एलडीआर परीक्षा का स्कोर कार्ड भी साथ लाना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या सक्षम प्राधिकारी की ओर से सत्यापित होनी चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा और इसके लिए कोई अलग से सूचना नहीं दी जाएगी।
Trending Videos