{"_id":"6a54f0c38e89da5a6006d8c5","slug":"cow-samaan-abhiyaan-in-giripaar-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183263-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में गिरिपार क्षेत्र के सतौन व कफोटा में कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में गिरिपार क्षेत्र के सतौन व कफोटा में कार्यक्रम
विज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में सोमवार को गिरिपार क्षेत्र के सतोंन में संत लोगों क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से पहुंचे गोसेवक संत की टीम कर रही अभियान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक
अब तक गिरिपार क्षेत्र के भरली, अंबोया, भगानी, सतौन और कफोटा में हो चुके हैं कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला सिरमौर में द्वितीय चरण के तहत गिरिपार क्षेत्र के सतौन और कफोटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता के संरक्षण, सम्मान और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को व्यापक जनसमर्थन दिलाना रहा है। राजस्थान से पहुंचे संत की टीम मिलकर गो माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के इस राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। हस्ताक्षर अभियान 27 जुलाई 2026 तक चलेगा। उसी दिन भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त कार्यालय में जाकर इसकी प्रति सौंपी जाएगी।
गिरिपार में आयोजित कार्यक्रम समन्वय समिति सदस्य अपर्णा शर्मा और आशा तोमर ने बताया कि राजस्थान से पहुंचे गोसेवक ब्रह्मचारी हेमराज अपने शिष्यों के साथ पहुंचे हैं। देश भर में यह अभियान गो संरक्षण, सेवा और सम्मान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसके तहत व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के माध्यम से देशभर के गो-प्रेमियों से 27 जुलाई और 27 अक्तूबर को होने वाले विशेष कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया जा चुका है। दूसरे चरण में रविवार को भरली, अंबोया व भगानी में कार्यक्रम हुआ। सोमवार को अभियान के अनुसार 27 जुलाई को निर्धारित समय पर संकल्प लेने के बाद सभी जिलों के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अपर्णा शर्मा ने कहा कि 27 अक्तूबर 2026 को राज्य स्तर पर राज्य सचिवों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए गोसेवक संत हेमराज ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता के संरक्षण, सम्मान और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को व्यापक जनसमर्थन दिलाना है। पोस्टर में अभियान का मूल संदेश सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिया गया है। इसमें देशभर के गो-प्रेमियों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गोशाला संचालकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान देशव्यापी स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस दौरान कुलदीप शर्मा, आशा तोमर, प्रताप सिंह सतौन और पौका पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।-- -- -- -
विज्ञापन
अब तक गिरिपार क्षेत्र के भरली, अंबोया, भगानी, सतौन और कफोटा में हो चुके हैं कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला सिरमौर में द्वितीय चरण के तहत गिरिपार क्षेत्र के सतौन और कफोटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता के संरक्षण, सम्मान और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को व्यापक जनसमर्थन दिलाना रहा है। राजस्थान से पहुंचे संत की टीम मिलकर गो माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के इस राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। हस्ताक्षर अभियान 27 जुलाई 2026 तक चलेगा। उसी दिन भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त कार्यालय में जाकर इसकी प्रति सौंपी जाएगी।
गिरिपार में आयोजित कार्यक्रम समन्वय समिति सदस्य अपर्णा शर्मा और आशा तोमर ने बताया कि राजस्थान से पहुंचे गोसेवक ब्रह्मचारी हेमराज अपने शिष्यों के साथ पहुंचे हैं। देश भर में यह अभियान गो संरक्षण, सेवा और सम्मान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसके तहत व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के माध्यम से देशभर के गो-प्रेमियों से 27 जुलाई और 27 अक्तूबर को होने वाले विशेष कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया जा चुका है। दूसरे चरण में रविवार को भरली, अंबोया व भगानी में कार्यक्रम हुआ। सोमवार को अभियान के अनुसार 27 जुलाई को निर्धारित समय पर संकल्प लेने के बाद सभी जिलों के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अपर्णा शर्मा ने कहा कि 27 अक्तूबर 2026 को राज्य स्तर पर राज्य सचिवों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए गोसेवक संत हेमराज ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता के संरक्षण, सम्मान और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को व्यापक जनसमर्थन दिलाना है। पोस्टर में अभियान का मूल संदेश सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिया गया है। इसमें देशभर के गो-प्रेमियों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गोशाला संचालकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान देशव्यापी स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस दौरान कुलदीप शर्मा, आशा तोमर, प्रताप सिंह सतौन और पौका पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।