{"_id":"6a54f1c20d5112ee950fba3b","slug":"pregnent-woman-missing-from-kidka-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183259-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गर्भवती महिला घर से अस्पताल के लिए निकली<bha>;<\/bha> लौटकर नहीं आई, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गर्भवती महिला घर से अस्पताल के लिए निकली<bha>;</bha> लौटकर नहीं आई, परिजन परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामइला गांव की 25 वर्षीय बबली देवी की गुमशुदगी, पुलिस ने शुरू की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के कोड़गा पंचायत के शामइला गांव की एक गर्भवती महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कपिल, निवासी शामइला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पत्नी बली देवी, उम्र 25 वर्ष गर्भवती हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 जुलाई को उनकी पत्नी अपना चेकअप करवाने के लिए घर से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
कपिल ने बताया कि उन्होंने पत्नी की तलाश रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां हर जगह की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के कोड़गा पंचायत के शामइला गांव की एक गर्भवती महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कपिल, निवासी शामइला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पत्नी बली देवी, उम्र 25 वर्ष गर्भवती हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 जुलाई को उनकी पत्नी अपना चेकअप करवाने के लिए घर से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
कपिल ने बताया कि उन्होंने पत्नी की तलाश रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां हर जगह की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।