फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dengu jagrukat abhiyaan in nahan

Sirmour News: डेंगू से बचाव को लेकर शहर में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया जागरूक

Mon, 13 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dengu jagrukat abhiyaan in nahan
नया बाजार नाहन में पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक। संवाद
-पोस्टर और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को बताए लक्षण और बचाव के उपाय
विज्ञापन

दिल्ली गेट, नया बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सोमवार को शहर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिकित्सकों की टीम ने नाहन के दिल्ली गेट, नया बाजार तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पोस्टरों, जनसंवाद और संबोधन के माध्यम से लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को बताया कि डेंगू एडीज प्रजाति के संक्रमित मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरल रोग है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है और दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। ऐसे में घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना डेंगू की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी तथा शरीर पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचने और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने की सलाह दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को घरों के कूलर, गमलों, टायरों, पानी की टंकियों और अन्य पात्रों की नियमित सफाई करने, सप्ताह में कम से कम एक बार उनमें जमा पानी बदलने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छररोधी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता के माध्यम से ही डेंगू जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अभियान में डॉ. अक्षिता, डॉ. पंकज सहित अन्य चिकित्सकों ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed