{"_id":"6a4658d0ef41ab4b7d053c0d","slug":"dharmendra-a-member-of-the-drops-of-hope-society-donated-ab-negative-blood-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182324-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के सदस्य धर्मेंद्र ने किया एबी निगेटिव रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के सदस्य धर्मेंद्र ने किया एबी निगेटिव रक्तदान
Thu, 02 Jul 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक नाहन में रक्तदान करते ड्रॉप्स ऑफ समिति के सदस्य। स्रोत: सोसाइटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-करसोग निवासी महिला के ऑपरेशन से पहले थी रक्त की तत्काल जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन एक महिला मरीज के लिए एबी निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर के सदस्य धर्मेंद्र ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। समय पर मिले इस रक्तदान से मरीज के ऑपरेशन की तैयारी में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
जानकारी के अनुसार, ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव को सूचना मिली कि मूल रूप से मंडी जिले की करसोग तहसील के बाग गांव की रहने वाली और वर्तमान में कालाअंब में रह रही एक महिला मरीज महिला वार्ड में भर्ती है। मरीज का पथरी का ऑपरेशन होना है, लेकिन हीमोग्लोबिन केवल छह ग्राम होने के कारण चिकित्सकों ने पहले रक्त चढ़ाने की सलाह दी। मरीज के लिए एबी निगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी, जो अत्यंत दुर्लभ रक्त समूहों में शामिल है।
सूचना मिलते ही सोसाइटी ने अपने सदस्य धर्मेंद्र से संपर्क किया। धर्मेंद्र उस समय अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे, लेकिन आपात स्थिति को देखते हुए तुरंत डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया।
विज्ञापन
सोसाइटी अध्यक्ष ईशान राव ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्तदाता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी उम्मीद बनते हैं। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।