पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rudra Sena conducts cleanliness and environmental conservation drive on the Churdhar trekking route.

Sirmour News: चूड़धार यात्रा मार्ग पर रुद्र सेना ने चलाया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rudra Sena conducts cleanliness and environmental conservation drive on the Churdhar trekking route.
चूडधार क्षेत्र मे कचरा एकत्रित करते रुद्र सेना के पदाधिकारी। स्रोत : पाठक
प्लास्टिक कचरा एकत्र कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर डस्टबिन लगाने और प्लास्टिक फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट/नौहराधार (सिरमौर)। रुद्र सेना देवभूमि हिमाचल ने चूड़धार यात्रा मार्ग पर व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व चौपाल इकाई के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने किया, जबकि रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान शिमला और सिरमौर जिलों के ग्रामीणों सहित रुद्र सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अभियान के दौरान यात्रा मार्ग पर फैले प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट, डिस्पोजेबल सामग्री और अन्य कचरे को एकत्र किया गया तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। सुनील ठाकुर ने कहा कि चूड़धार महादेव का पावन मार्ग देवदार के घने जंगलों, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यात्रा के दौरान खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक और अन्य कचरा इस पवित्र धाम की गरिमा और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि कोरोना काल ने पूरे विश्व को स्वच्छ पर्यावरण और वृक्षों के महत्व का अहसास कराया है। ऑक्सीजन की कमी के दौरान लोगों ने प्रकृति और जंगलों की वास्तविक उपयोगिता को समझा। ऐसे में देवदार के अमूल्य वनों का संरक्षण केवल सरकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्र सेना ने वन विभाग और प्रशासन से चूड़धार यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन स्थापित करने, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्लास्टिक फैलाने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में इस प्राकृतिक धरोहर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

इस अवसर पर नेरवा अध्यक्ष रविंद्र राठौड़, जसवंत सिंह, सुनील कुमार, त्युनी उपाध्यक्ष विजयपाल डोभाल, धीरज नेगी, सतवीर सिंह कौशल, सुधीर, अजय कुमार, गगन शर्मा और अशोक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed