{"_id":"6a466680afd8fff43d09a8a8","slug":"satpal-dariya-becomes-president-of-paonta-bar-association-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182353-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सतपाल डारिया बने पांवटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सतपाल डारिया बने पांवटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पांवटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सतपाल डारिया अपने वकील साथियों व समर्थकों के साथ। स्रोत एसोस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रतिद्वंद्वी शशिपाल चौधरी को 56 मतों से हराया
चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता एनएल परवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष पद के लिए कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में अधिवक्ता सतपाल डारिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशिपाल चौधरी को 56 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता एनएल परवाल की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया। सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में मतदान हुआ। चुनाव प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी एनएल परवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन में कुल 232 मतदाता अधिवक्ता पंजीकृत हैं। जिनमें से 217 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 93.53 प्रतिशत रहा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई। मतगणना में सतपाल डारिया को 135 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशिपाल चौधरी को 79 मत ही मिले। जबकि, 3 मत रद्द भी घोषित किए गए। इस प्रकार सतपाल डारिया ने 56 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने सतपाल डारिया को फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल डारिया ने जीत के बाद सभी अधिवक्ता साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, बार की गरिमा और अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। कोर्ट परिसर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना, जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय मेरी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर दिनेश तोमर, परविंदर सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओपी चौहान, अजय चौहान, डीसी खंडूजा, टीएस शाह, नितिन शर्मा, सुशांत, रविंद्र ठाकुर, सुबोध शर्मा, स्वाति मेहता, आमना शाह, पूजा सैनी, नीलम, नवनीत, मीनाक्षी लाम्बा, प्रतिष्ठा आदि मौजूद थे।