पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Prepare a comprehensive solid waste management plan for the Kafota and Shillai areas.

Sirmour News: कफोटा और शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यापक योजना करें तैयार

Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prepare a comprehensive solid waste management plan for the Kafota and Shillai areas.
-नाहन में उद्योग मंत्री ने शिकायत निवारण समिति की बैठक में दिए निर्देश, विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को नाहन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि वासनी, पाब और शांत सहित आसपास के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। मंत्री ने कफोटा और शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यापक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने माजरा स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के रख-रखाव और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने को भी कहा। विद्युत बोर्ड को धमांदर और शालीबाग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, धमांदर क्षेत्र की उठाऊ सिंचाई योजना का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। चौहान ने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समितियां गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर में मानसून की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने और जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने को कहा। चौहान ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी व्यक्ति को क्षति या नुकसान होने पर तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों से आपसी समन्वय से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता और मार्गदर्शन के लिए मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के मद्देनजर सभी विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने किया। बैठक में समिति के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed