सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election news sirmour

Sirmour News: नाहन में नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
election news sirmour
विज्ञापन
एसडीएम ने बैठक में शामिल होने को लेकर सभी 13 पार्षदों को जारी किए नोटिस

विधायक नाहन भी डाल सकेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 22 जून को परिषद के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।
कार्यवाहक एसडीएम नाहन उपेंद्र चौहान ने इस संबंध में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बैठक में शामिल होने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिए हैं। सभी पार्षदों को पूर्वाह्न 11 बजे नगर परिषद नाहन के कार्यालय में होने वाली बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस घोषणा के बाद से ही शहर की स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए सुस्त हो चुके जोड़-तोड़ और गोटियां बिछाने के दौर ने फिर जोर पकड़ा है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि राजनीतिक समीकरण किस करवट बैठते हैं और नगर परिषद की कमान किसके हाथों में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक नाहन को भी वोट डालने को लेकर प्रशासन की तरफ से निमंत्रण पत्र जारी होगा। ऐसे में अब यदि विधायक अजय सोलंकी अपनी वोट का प्रयोग करते हैं तो टक्कर बराबरी पर पहुंच सकती है। ऐसे में अब हलचल और अधिक तेज हो गई है। दोनों दलों से समर्थित पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद नाहन में भाजपा समर्थित 7 तथा कांग्रेस समर्थित 6 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा समर्थित 3 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। ऐसे में भाजपा के लिए भी तीनों में से किसी एक को अध्यक्ष पद पर उतारना टेढ़ी खीर बना हुआ है। लेकिन अब मामला और अधिक दिलचस्प हो जाएगा। यहां यदि विधायक वोट डालते हैं तो 7-7 का मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे में पर्ची डालकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed