सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election news sirmour

Sirmour News: कुलदीप सिंह का निर्विरोध बीडीसी चुना जाना तय, एक उम्मीदवार पर आपत्ति दर्ज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
election news sirmour
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ददाहू (सिरमौर)। पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों की निगाहें नामांकन वापसी पर टिकी हुई हैं। एक पद के लिए कई नामांकन हुए हैं। विकास खंड ददाहू में बीडीसी के 15 वार्डों के लिए 49 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर नौ भाटगढ़ से मात्र एक ही नामांकन दाखिल होने से कुलदीप सिंह के निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना जाना तय है। यह वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान बीडीसी के वार्ड नंबर पांच ददाहू से एक उम्मीदवार पर आपत्ति दर्ज होने के कारण सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया। इस वार्ड से चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बीडीसी के एआरओ व तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच व छंटनी के दौरान सभी 14 वार्डों के नामांकन सही पाए गए हैं। वार्ड नंबर पांच के उम्मीदवार पर आपत्ति दर्ज होने के कारण आगामी कार्यवाही बुधवार को अमल में लाई जाएगी। दूसरे उम्मीदवार का पक्ष सुनने के उपरांत ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी 14 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची को सार्वजनिक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed