फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ESIC Hospital road in Kala-Amb submerged in two feet of water.

Sirmour News: कालाअंब में दो फीट पानी में डूबी ईएसआईसी अस्पताल सड़क

Tue, 18 Aug 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
ESIC Hospital road in Kala-Amb submerged in two feet of water.
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

श्रीखाटूजी उद्योग के गेट से आगे तक जलभराव, मरीजों और कामगारों को हो रही परेशानी
एक साल पहले बनी थी पानी निकासी की योजना, अब 35 लाख के प्राक्कलन को मंजूरी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ईएसआईसी अस्पताल, उद्योगों और झिड़ीवाला गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। लगातार बारिश के चलते सड़क पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया है। इससे मरीजों, तीमारदारों, कामगारों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। जलभराव अब सड़क के एक हिस्से तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि श्रीखाटूजी उद्योग के मुख्य द्वार से काफी आगे तक पानी फैल गया है।
सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क के किस हिस्से में कितनी गहराई तक पानी जमा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी, कामगार, उद्योग प्रतिनिधि और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या नई नहीं है। करीब एक वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और पुलिस विभाग की ओर से मार्ग का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए योजना तैयार करने की बात कही गई थी। इसके बावजूद एक वर्ष बीतने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश के बीच पुरानी समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी जमा रहने से ईएसआईसी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान में समय लग रहा है तो बरसात के दौरान कम से कम अस्थायी जलनिकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि सड़क को आवाजाही के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

जिला उद्योग विभाग नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने बताया कि मार्ग पर पानी निकासी की उचित और स्थायी व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 35 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया है। इसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही जलनिकासी से संबंधित कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed