{"_id":"69bfdfb142e96b207f0e8064","slug":"fire-in-car-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174656-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खड़ी कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खड़ी कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
राजगढ़ में खड़ी कार में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
लोगों ने सूझ बूझ के साथ बुझाई आग, टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के पुराने बस अड्डे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां खड़ी एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों व दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
इस घटना ने एक बार फिर राजगढ़ क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की कमी को उजागर किया है। हैरानी का विषय है कि राजगढ़ में दमकल विभाग का न तो कोई कार्यालय है और न ही यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध है। यद्यपि प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व राजगढ़ में अग्निशमन केंद्र खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन अभी तक यहां केंद्र नहीं खुल पाया है।
ऐसी आग की घटनाओं के समय लोगों को अपने स्तर पर ही हालात से निपटना पड़ता है। आग की इस घटना के बाद लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द राजगढ़ में अग्निशमन केंद्र खोला जाए ताकि गर्मियों में आगजनी की घटनाओं को रोकने में सुविधा हो सके।
-- -संवाद
Trending Videos