सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire in jungle news agriculture colony

Sirmour News: एग्रीकल्चर कॉलोनी के समीप जंगल में लगी आग, वन संपदा राख

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
fire in jungle news agriculture colony
नाहन शहर की एग्रीकल्चर कॉलोनी के समीप जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नाहन (सिरमौर)। शहर के एग्रीकल्चर कॉलोनी क्षेत्र के समीप मंगलवार देर रात जंगल में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार देर रात एग्रीकल्चर कॉलोनी और वार्ड नंबर-दो से सटे जंगल क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई और चीड़ की सूखी पत्तियों ने आग को और भड़का दिया। इससे आग पर नियंत्रण पाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दमकल विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर आग को रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोक दिया। हालांकि आग से जंगल का काफी हिस्सा प्रभावित हुआ है। स्टेशन फायर ऑफिसर राम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed