{"_id":"6a17ee0fb02812e8680f9343","slug":"video-video-voting-picks-up-pace-in-sirmaur-half-of-the-voters-have-cast-their-votes-by-11-am-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर में रफ्तार पकड़ रहा मतदान, सुबह 11 बजे तक आधे मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर में रफ्तार पकड़ रहा मतदान, सुबह 11 बजे तक आधे मतदाताओं ने डाले वोट
Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 12:56 PM IST
Link Copied
पंचायती राज संस्थाओं के लिए चल रहे मतदान में सिरमौर जिले के मतदाताओं ने सुबह 11 बजे तक जबरदस्त उत्साह दिखाया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुबह 11:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सिरमौर जिले में मतदान का आंकड़ा आधा पार करते हुए 50.52 प्रतिशत तक पहुँच गया है। सुबह के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में भारी उछाल आया है। जिले के 90 पंचायतों के 538 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। जिले के कुल 1,25,673 मतदाताओं में से अब तक 63,488 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। शुरुआती घंटों में पुरुष मतदाता आगे चल रहे थे, लेकिन 11 बजे तक महिलाओं ने भी पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगाकर पुरुषों को कड़ी टक्कर दी है। जिले के कुल 65,307 पुरुष मतदाताओं में से 33,240 (50.90 प्रतिशत) अपने वोट का इस्तेमाल कर चुके हैं। वहीं, 60,365 महिला मतदाताओं में से 30,248 (50.11 प्रतिशत) महिलाएं लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुकी हैं। दोपहर और शाम होते-होते इस वोटिंग प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।