{"_id":"6a16fed378aea27045047b1b","slug":"hamla-on-army-jawan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-179640-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नवादा में जमीनी विवाद को लेकर सेना के जवान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नवादा में जमीनी विवाद को लेकर सेना के जवान पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
उपमंडल पांवटा साहिब के नवादा में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट में घायल सेना का जवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाठी-डंडों और तेजधार हथियार से किया वार, सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर )। उपमंडल पांवटा साहिब के नवादा में जमीनी विवाद को लेकर छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन उसे लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनीष भारतीय सेना में सेवारत हैं और इन दिनों के लिए छुट्टी पर घर आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर को वह अपने खेत में काम कर रहा था कि इस दौरान पुराने जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि कहासुनी के दौरान पहले गालीगलौज हुई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि मीर हसन, शोकिन अली, गाफिफ अली, अरमान और मोसिना ने मिलकर हनीष पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हनीष के सिर पर चोट आई है। खून से लथपथ हनीष को परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos