{"_id":"69d396fdefccd20f5b0976ed","slug":"five-lakh-rupees-stolen-from-car-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175758-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुरुद्वारे के बाहर खड़ी कार से उड़ाए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुरुद्वारे के बाहर खड़ी कार से उड़ाए पांच लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
-मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पांवटा साहिब पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में गुरुद्वारा परिसर के बाहर खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सपीन्द्र सिंह निवासी आंबवाला सिंगपुरा, शिवपुर सोमवार को तारुवाला स्थित एसबीआई बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर अपनी कार में रखकर गुरुद्वारा पांवटा साहिब के बाहर खड़ी कर गया। इसके बाद वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा के अंदर चला गया।
जब वह वापस लौटा और कार का लॉक खोला तो देखा कि गाड़ी की खिड़की खुली हुई थी और अंदर रखा पैसों से भरा बैग गायब था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Trending Videos