{"_id":"69d50b47515339f13c0b5875","slug":"four-injured-in-iron-industry-blast-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175849-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोहा उद्योग की भट्ठी में धमाका, 4 कामगार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोहा उद्योग की भट्ठी में धमाका, 4 कामगार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब के उद्योग में घटना, उबलता हुआ लोहा गिरने से झूलसे कामगार
-पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक लोहा उद्योग की भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ है। इस दौरान भट्ठी में उबलता लोहा साथ में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसकी चपेट में आने के बाद चार मजदूर घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय उद्योग में भगदड़ मची और इस भगदड़ में एक घायल काशीदास नीचे रखे लोहे के स्लैब पर गिरा। इससे उसकी टांग में भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब में अमरजीत (42) पुत्र हरी राम, निवासी गांव डेरा, हमीदपुर, जिला अंबाला (हरियाणा) की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि कंपनी में भट्ठी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी और सुरक्षा इंतजामों में भी लापरवाही बरती जा रही थी। इसी के परिणाम स्वरूप अचानक भट्टी में धमाका हुआ और उबलता हुआ गर्म लोहा बाहर निकलकर उनके ऊपर जा गिरा। हादसे में शिकायतकर्ता सहित उसके 3 अन्य साथी झुलसकर घायल हो गए। घायलों में ओमकार (32), निवासी देवघर (झारखंड), उस्मान (19), निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और काशीदास (35), निवासी पूर्णिया (बिहार) शामिल हैं।
बता दें कि हाल ही में कालाअंब में ही एक गाड़ियों के सेफ्टी ग्लास बनाने वाली कंपनी में धमाका होने से पांच मजदूर घायल हो गए थे। कुछ ही दिनों के भीतर यहां यह दूसरा हादसा हुआ है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि कालाअंब पुलिस ने उक्त उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ साथ उद्योग में सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है। घायलों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
संवाद
Trending Videos