{"_id":"69d50a15c1a67748f10e401b","slug":"health-camp-by-innerwheel-club-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175859-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में महिलाओं की निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में महिलाओं की निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
-इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित किया जा रहा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब की ओर से पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में 7 से 8 अप्रैल तक महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा दी जा रही है। दोनों दिन महिलाओं की यह जांच की जाएगी ताकि समय पर उन्हें इलाज मिल सके। इसके अलावा, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट भी किया जाएगा। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा और हड्डियों की मजबूती का सही आकलन किया जा सकेगा।
क्लब की अध्यक्ष रितु गुप्ता के नेतृत्व में सुनीता शर्मा, मोनिका गर्ग, अंजू वर्मा, रितु नरंग, निर्मित कौर, शेली गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सुमन गुप्ता और चारुल गोयल शिविर में अपना सहयोग दे रही हैं। संवाद
Trending Videos