सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp pradarshan in ponta

Sirmour News: प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
njp pradarshan in ponta
विज्ञापन
-भाजपा ने पांवटा साहिब में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली रैली
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी ने पांवटा साहिब में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इससे पहले भाजपा पांवटा साहिब ने लोक निर्माण विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की।
हितेन्द्र कुमार ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत व निकायों के चुनाव में तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ओर जहां गंभीर वित्तीय संकट की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर सरकार आम जनता पर लगातार नए करों का बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इसकी सीमाएं हरियाणा एवं उत्तराखंड राज्यों से लगती हैं। इसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार एवं अन्य कार्यों के लिए इस क्षेत्र में आवाजाही करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स में जो भारी वृद्धि की है उससे क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर टोल शुल्क में 20 से लेकर 280 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों, व्यापारियों एवं परिवहन से जुड़े वर्गों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र में ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन एवं टैक्सी यूनियन जैसे परिवहन से जुड़े अनेक संगठन कार्यरत हैं, जिन पर इस बढ़े हुए टोल टैक्स का अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे न केवल उनके कार्य प्रभावित होंगे, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने के कारण आम जनता पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही, सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर 5 रुपये तक प्रति लीटर तक सेस लगाने का प्रावधान भी किया है, जो परिवहन लागत को और बढ़ाने वाला कदम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ लोक निर्माण विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खापड़ा, निर्मल कौर, ओम प्रकाश कटारिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी, अनिल सैनी, जगिरी राम, शिवानी वर्मा, चरणजीत चौधरी, संयम गुप्ता, निंद्रो देवी आदि मौजूद थे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed