सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   giri nahar maintaince work

Sirmour News: गिरि नहर मरम्मत के लिए 4 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को भेजी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
giri nahar maintaince work
गिरी-पुरूवाला नहर, जिसकी मरम्मत की जानी है। संवाद
विज्ञापन
-खेतों में सिंचाई के लिए पानी न पहुंचने पर हो रही दिक्कतें
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग ने गिरि नदी से खोड़ोवाला तक बनी करीब पांच किलोमीटर लंबी गिरि-पुरुवाला नहर की मरम्मत के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेज दी है। परियोजना को स्वीकृति मिलते ही नहर की मरम्मत और सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।

लंबे समय से मरम्मत के अभाव में यह नहर जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। कई स्थानों पर झाड़ियां उग आईं हैं और गाद व मलबा जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। इसके चलते सैकड़ों बीघा कृषि भूमि तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय किसानों की ओर से काफी समय से नहर को पक्का करने और नियमित रूप से संचालित करने की मांग उठाई जा रही थी। इसी के मद्देनजर जलशक्ति विभाग के उपमंडल पुरुवाला की टीम ने मौके का निरीक्षण कर विस्तृत डीपीआर तैयार की है। गौरतलब है कि पूर्व में गिरि-पुरुवाला नहर की गाद सफाई करवाई गई थी, जिससे पुरुवाला, डोबरी, गोरखुवाला, खोड़ोवाला, सिंघपुरा और भुड्डी के किसानों को सिंचाई में काफी लाभ मिला था। इससे धान, गेहूं, गन्ना, सब्जियां और हरे चारे जैसी फसलों की पैदावार में सुधार हुआ था।

किसान राजेंद्र, प्रेम सिंह, महेंद्र, दलीप सिंह, गुरमीत, अच्छर सिंह, प्रीतम सिंह, किडूदीन, गुलाब, महेंद्र और राकेश समेत कई किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर की जल्द मरम्मत और सफाई कार्य शुरू किया जाए, ताकि फसलों को समय पर पानी मिल सके।

जलशक्ति विभाग के एसडीओ पुरुवाला परविंद्र सिंह ने बताया कि करीब चार करोड़ रुपये की डीपीआर नाबार्ड को भेजी जा चुकी है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed