{"_id":"6a4a5c7aa67bb26b0309bf5a","slug":"gram-sabha-in-banethi-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182641-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ग्राम सभा में लोगों को जलजनित रोगों से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ग्राम सभा में लोगों को जलजनित रोगों से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन
बनेठी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बरसात के मौसम में डेंगू, डायरिया समेत कई बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विकास खंड की बनेठी पंचायत में रविवार को आयोजित ग्राम सभा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जलजनित एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता किरण और नीरू ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में डेंगू, डायरिया, उल्टी-दस्त, टाइफाइड और अन्य जलजनित रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा पानी को कहीं भी जमा नहीं होने देने की अपील की। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, गमलों, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और अन्य स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
कूलर का पानी नियमित अंतराल पर बदलना चाहिए और पानी की टंकियों को ढककर रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से पीने के लिए स्वच्छ और उबले हुए पानी का उपयोग करने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी, दस्त या अतिसार की शिकायत हो तो स्वयं उपचार करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।