{"_id":"6a4b4d6a23196099cd04a141","slug":"video-nahan-ek-ped-maa-ke-naam-plantation-drive-ward-12-2026-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:08 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सिरमौर जिले के नाहन शहर के वार्ड नंबर-12 में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद प्रदीप सहोत्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रतिभागियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया गया।
पार्षद प्रदीप सहोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर देशभर में बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में नाहन में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाए। लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।