{"_id":"6a4b5e10f88d2b8450078450","slug":"video-paonta-sahib-municipal-council-election-nirmal-kaur-president-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब नगर परिषद: निर्मल कौर अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह मिक्का उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब नगर परिषद: निर्मल कौर अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह मिक्का उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:19 PM IST
Link Copied
पांवटा साहिब नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। एसडीएम द्विज गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में निर्मल कौर को नगर परिषद का अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह मिक्का को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित कुल 8 पार्षदों ने हिस्सा लिया, जबकि कांग्रेस की ओर से किसी भी पार्षद ने चुनाव में भाग नहीं लिया। विपक्षी पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण दोनों पदों के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं खड़ा हो सका, जिससे दोनों का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हुआ।
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम द्विज गोयल ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाते हुए निर्मल कौर को नगर परिषद अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह मिक्का को उपाध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विधायक ने यह भी कहा कि आने वाले समय में नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पांवटा साहिब को एक बेहतर और विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।
स्थानीय स्तर पर भाजपा समर्थकों ने इस निर्विरोध जीत को संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का संकेत बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।