{"_id":"699c329be84cb43bd6044041","slug":"ground-report-ponta-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1030-172606-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: (ग्राउंड रिपोर्ट )","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: (ग्राउंड रिपोर्ट )
विज्ञापन
विज्ञापन
(ग्राउंड रिपोर्ट )-
ईएनटी, शिशु रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली मरीज परेशान
-पांवटा अस्पताल में कुछ दिनों से सड़क हादसों के घायलों की बढ़ती जा रही हैं दिक्कतें
-आर्थों, बाल रोग, नाक-कान के मरीजों को बाहर उपचार करवाना हुआ मुश्किल
सुरेश तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में शिशु रोग, ईएनटी के बाद अब हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भी रिक्त हुआ है। जनपद में सबसे अधिक हादसे पांवटा क्षेत्र में होते हैं। ऐसे में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन या फिर निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। इन दिनों अस्पताल में ओपीडी 600 से अधिक पहुंच रही है। मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, सर्दी जुकाम और एलर्जी के सैकड़ों मरीज आ रहे हैं।
पांवटा साहिब निवासी रेखा ठाकुर, ममता चौहान, धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सलीम और रितेश का कहना है कि सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को अस्पताल में 600 से 800 तक ओपीडी पहुंच जाती है। पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां हैं। तीन-तीन नेशनल हाईवे शहरी क्षेत्र के आसपास से गुजर रहे हैं। सबसे अधिक सड़क हादसे उपमंडल के पांवटा से गोंदपुर-सतौन, कोलर, बातामंडी से पांवटा साहिब तथा पुरुवाला, भगानी से किलौड़ मार्ग पर होते हैं। इसलिए स्थानीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का होना बेहद जरूरी है।
पिछले वर्ष से ईएनटी विशेषज्ञ का पद रिक्त पड़ा है। कुछ माह पहले सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ का पद खाली हो गया था। वहीं, अब पिछले सप्ताह से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कोहली का भी स्थानांतरण हो गया है। अस्पताल में तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली होने से रोगियों को काफी दिक्कतें पेश आ रहीं हैं।
सोमवार को उपचार के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष पहुंंचे रोबिन अत्री, राहुल चौहान व चंद्रकला ने बताया कि गिरिपार के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे हैं। अस्पताल आकर पता चला कि चिकित्सक का तबादला हो गया है। अब मरीजों को निजी अस्पताल में उपचार को ले जाना पड़ेगा। वहीं, शिशु रोग विशेषज्ञ का पद भी रिक्त हो गया है। बीमार बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक बोझ तो पड़ता ही है परेशानी अलग से उठानी पड़ रही है।
बाक्स...
मौसम में बदलाव के चलते बढ़ रहे मरीज
- मौसम में बदलाव हो रहा है। इन दिनों अधिकतर वायरल फीवर, एलर्जी, ठंड लगने, उल्टी दस्त, खांसी जुकाम के काफी मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। इन मरीजों की संख्या 300 तक पहुंच रही है।
बाक्स...
उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया : डॉ. सुधी गुप्ता
- सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि रिक्त पड़े ईएनटी, शिशु रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों से दिक्कतें आ रही हैं। रिक्त पदों के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
संवाद
Trending Videos