{"_id":"699c377fc21367c8120d77cd","slug":"video-sirmaur-bmo-said-albendazole-is-being-given-to-39218-children-in-dhageda-block-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बीएमओ बोली- धगेड़ा खंड में 39,218 बच्चों को दी जा रही अल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बीएमओ बोली- धगेड़ा खंड में 39,218 बच्चों को दी जा रही अल्बेंडाजोल
राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने की पहल की गई। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से 1 से 19 वर्ष तक के 39,218 बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है। अभियान की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय से की गई। बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में पोषण की कमी, कमजोरी, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। समय पर दवा देने से इन समस्याओं की रोकथाम संभव है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। जो बच्चे किसी कारणवश सोमवार को स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में दवा नहीं ले पाएंगे, उनके लिए 28 फरवरी को मोपअप राउंड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यह दवा अवश्य दिलवाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।
बीएमओ ने बताया कि मंगलवार को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक देंगी, जो अभियान के पहले दिन छूट गए हैं। विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निगरानी के लिए स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।