{"_id":"69b954057d6d874a6d0d6104","slug":"health-camp-in-tirmali-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174280-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिरमली में 32 लोगों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिरमली में 32 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
-चार लोगों में मधुमेह और चार में पाए गए उच्च रक्तचाप के लक्षण
-संतुलित खानपान, स्वच्छता और बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिरमली में आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 32 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में चिकित्सक डॉ. छवि बंसल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिल्पा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित खानपान, स्वच्छता और बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य जांच के दौरान चार लोगों में उच्च रक्तचाप, चार में मधुमेह, एक मरीज में ईएनटी संबंधी समस्या, दो में नेत्र रोग और एक व्यक्ति में एनीमिया के लक्षण पाए गए। सभी मरीजों को आवश्यक उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा दो मरीजों की ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श भी कराया गया। वहीं एक व्यक्ति में क्षय रोग की आशंका होने के कारण उसका बलगम नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
शिविर के दौरान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रंजना ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, स्वच्छ खानपान अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
Trending Videos