{"_id":"69e85d569118bb56360b5c4e","slug":"himachal-a-pair-of-tigers-to-arrive-at-renuka-from-maharashtra-in-june-cza-approval-granted-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जून में महाराष्ट्र से रेणुका पहुंचेगा टाइगर का जोड़ा, CZA से मंजूरी; मिनी जू रेणुकाजी में लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जून में महाराष्ट्र से रेणुका पहुंचेगा टाइगर का जोड़ा, CZA से मंजूरी; मिनी जू रेणुकाजी में लौटेगी रौनक
योगेन्द्र अग्रवाल, ददाहू (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
जून के पहले सप्ताह में टाइगर का जोड़ा महाराष्ट्र से रेणुका लाया जाएगा। इसकी स्वीकृति वन्य प्राणी विभाग को केंद्रीय जू प्राधिकरण (सीजेडए) से मिल गई है। विभाग ने बकायदा करीब 1.50 करोड़ की लागत से एक आधुनिक बाड़े का निर्माण करवा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
रेणुका में टाइगर के लिए बनाया जा रहा बाड़ा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मिनी जू रेणुकाजी में एक दशक से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जून के पहले सप्ताह में यहां टाइगर के नए जोड़े को लाया जाएगा। इसके बाद मिनी जू में फिर से रौनक दिखाई देगी और टाइगर की दहाड़ से जू शीघ्र गुलजार होगा।
Trending Videos
टाइगर का जोड़ा महाराष्ट्र से रेणुका लाया जाएगा। इसकी स्वीकृति वन्य प्राणी विभाग को केंद्रीय जू प्राधिकरण (सीजेडए) से मिल गई है। विभाग टाइगर के जोड़े को रेणुका लाने की प्रक्रिया में जुट गया है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को 15 मई तक बाड़े का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर के जोड़े को लाने की कवायद एक दशक से चली आ रही है। विभाग ने बकायदा करीब 1.50 करोड़ की लागत से एक आधुनिक बाड़े का निर्माण करवा रहा है। अब इसका 10 फीसदी काम अधर में लटका हुआ है, जिसे पूरा करने निर्देश जारी कर दिए हैं। काम पूर्ण होते ही टाइगरों को रेणुका शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य प्राणी विंग शिमला मंडल के डीएफओ डॉ. शहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर के जोड़े को लाने की विभागीय औपचारिकता पूरी कर ली गई है। बाड़े का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही जून के पहले हफ्ते में टाइगरों को महाराष्ट्र से यहां लाया जाएगा। इसके लिए सीजेडए भी अप्रूवल मिल गई है।
यह प्रदेश का एकमात्र व पहला जोड़ा होगा, जिसे मिनी जू रेणुकाजी में पर्यटकों के दीदार के लिए रखा जाएगा। हालांकि, विभाग ने बीते नवंबर में टाइगरों को रेणुकाजी में शिफ्ट करने का दावा किया था, लेकिन लंबी औपचारिकताओं को निभाने व अप्रूवल लेने में विभाग को छह माह का अतिरिक्त समय लग गया।

कमेंट
कमेंट X