{"_id":"69f87f51b697bb75a70b73a7","slug":"himachal-car-plunges-into-a-200-meter-deep-gorge-4-dead-including-a-mother-and-daughter-one-injured-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत; एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत; एक अन्य घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सड़क हादसे में मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी की डलयाणू गताधार सड़क पर पीउली लाणी के समीप सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे ने एक बार फिर पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में स्कूल शिक्षिका अमरा देवी को गत्ताधार की तरफ स्कूल छोड़ने ले जाया जा रहा था। कार में 5 लोगों के करीब सवार थे। पीउलीलाणी के समीप कार अनियंत्रित हो गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में समा गई। कार के दुर्घटना होने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल की ओर भागे तथा बचाव कार्य में जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना अधिकारी प्रितम सिंह लालटा भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में टीम सहित जुटे रहे।घायल व शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करने के उपरांत शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतकों की पहचान अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गताधार, उनकी पुत्री अराध्या (14) पुत्री देवराज, प्रियंका (14) पुत्री दीपराम ऊंचा टिक्कर, सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम ग्राम कजवा के रुप में हुई है। वहीं, हादसे में चालक अजीत कुमार को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।