सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   industry minister in sunow panchayta

Sirmour News: उद्योगमंत्री ने शिलाई क्षेत्र के जोंग पुल से सुनोऊ सड़क का किया उद्घाटन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
industry minister in sunow panchayta
​शिलाई क्षेत्र की माशु पंचायत में सड़क के उद्घाटन के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। स्रोत
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
Trending Videos




-बोले, हिमाचल प्रदेश का गला घोटने का काम कर रही है केंद्र सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा/शिलाई (सिरमौर)। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र की माशु पंचायत में जोंग पुल से सुनोऊ संपर्क सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कुछ का मौके पर तो शेष का संबंधित विभाग को निपटारा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश का गला घोंटने का काम कर रही है। प्रदेश के विकास के लिए जो केंद्र से बजट आता था उसमें कट लगाया जा रहा है या लंबित किया जा रहा है। इसके चलते विकास के कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे है। यह हिमाचल की जनता के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले हिमाचल सरकार को अस्थिर करने का काम किया। जब उसमें असफल रहे तो ग्रांट में कटोती करके परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आई आपदा के लिए केंद्र से कोई पैसा नहीं मिला है। प्रधानमंत्री ने जो 1500 करोड़ की घोषणा की अभी तक उसका एक रुपये भी नहीं आया है। प्रदेश सरकार अपना फंड जुटाकर प्रदेश के जरूरी काम पूरे करवा रही है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में इस समय 300 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। मस्तभोज की कफोटा-कोटी सडक पर 29 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। हाल ही में सतौन से चांदनी सड़क की टारिंग के लिए एक करोड़ के टेंडर लगा दिए गए हैं। गर्मियों में टारिंग करवा दी जाएगी।

इस अवसर पर कफोटा के एसडीएम आरके शर्मा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कल्याण धामटा, माशू पंचायत के पूर्व प्रधान सुनील चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर, भाव सिंह कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed