पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kala sangam program in dadhahu

Sirmour News: सिरमौर कला संगम के महाअलंकरण समारोह में नवाजी गई 11 हस्तियां

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kala sangam program in dadhahu
ददाहू के बायरी आश्रम में सिरमौर कला संगम के कार्यक्रम में सम्मानित लोग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

ददाहू के बायरी में आयोजित हुआ संगम का 67 वां महाअलंकरण समारोह
साहित्य, कला, समाजसेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया सम्मान

संवाद न्यूज़ एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपना 67वां वार्षिक उत्सव एवं महाअलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया। ददाहू के बायरी में आयोजित इस समारोह में कला, साहित्य, समाज सेवा, लोकगीत, संगीत व पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं व बहुमूल्य योगदान देने वाले देशभर के 11 श्रेष्ठजनों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि सेवानिवृत्त डिप्टी एडवोकेट जनरल सुरेश कुमार मोंगा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। जबकि साहित्यकार आशा शैली ने समारोह की अध्यक्षता की। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गोयल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर साहित्य के लिए डॉ. ममता सोनी, प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र और रश्मि संजय श्रीवास्तव, समाजसेवा के क्षेत्र में एनएस शर्मा, इंदिरा शर्मा, उचित सिंघल और पत्रकारिता के लिए सतीश शर्मा, जबकि कंवर खजान सिंह, दलीप ठुंडू, राम किशन को लोक संस्कृति, यादव किशोर गौतम को लोक साहित्य और हेम राज राणा को नई कलम के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले श्रेष्ठजनों को संगम की ओर से एक माला, मेडल, प्रशस्तिपत्र, स्मृतिचिह्न और धार्मिक पुस्तक भेंट की गई। मंच संचालक संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश राही व अतिथियों का स्वागत संगम के उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश गोयल और धन्यवाद निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने किया।

इस दौरान स्थानीय कलाकार प्रकाश भारती, सिमरत भारती व मयंक भारती सहित अन्य कलाकारों ने शास्त्रीय, सुगम संगीत व लोकसंगीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। इस मौके पर संगम के महासचिव दिनेश ताश, अंगीता ताश, रवींद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल सहित संगम के अन्य पदाधिकारी, सदस्य व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।------

ददाहू के बायरी आश्रम में सिरमौर कला संगम के कार्यक्रम में सम्मानित लोग। संवाद

ददाहू के बायरी आश्रम में सिरमौर कला संगम के कार्यक्रम में सम्मानित लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed