{"_id":"6a41258523b5ccd7e8037533","slug":"shitgul-devta-worship-an-havan-yagya-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182076-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हवन यज्ञ में डाली आहुतियां, जागरण में किया शिरगुल देवता का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हवन यज्ञ में डाली आहुतियां, जागरण में किया शिरगुल देवता का गुणगान
विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ मुनाणा गांव में शिरगुल देवता के जागरण में मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरऊ मुनाणा में शिरगुल देवता की शोभायात्रा और जागरण आयोजित
रविवार को मुनाणा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कमरऊ पंचायत में शिरगुल देवता की पूजा-अर्चना और शिरगुल महाराज की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान खूब देव आस्था से भक्ति की बयार बहती रही। शनिवार रात को जागरण, भजन कीर्तन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रविवार को गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
शिरगुल देवता मुनाणा के भंडारी शेर सिंह ठाकुर, दीप चंद तोमर, मंगीराम ठाकुर, रामलाल तोमर, मामराज, सूरत सिंह, मनीराम, रामभज तोमर, प्रताप सिंह, कपिल ठाकुर, कपिल तोमर, प्रवेश कुमार, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार व इंद्र सिंह ने बताया कि कमरऊ के पुराना मुनाणा गांव में शिरगुल देवता मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। इसके बाद देव पालकी के साथ ग्रामीण चूड़धार यात्रा पर गए थे। वापस पहुंचने पर एनएच -7 07 से मंदिर तक पारंपरिक रूप से शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकाली गई। इस मौके पर मुनाना गांव की लड़कियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
शिरगुल देवता के पुजारी राम किशन शर्मा और देवालु (उत्तारिक) सूरत सिंह, पिंकू और नीतीश ने कहा कि ये देव परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरोहर हैं। देव यात्रा व शोभायात्रा कार्य के माध्यम से ही हम अपनी आस्था की अमूल्य धरोहर का संरक्षण करते हैं। युवा पीढ़ी को अपनी देव संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आ रही हैं। शनिवार पूरी रात को भजन कीर्तन हुआ। रंगीलाल शर्मा व अन्य कलाकारों ने भजन कीर्तन किया। शिरगुल देवता मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के बाद ये पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है।