पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain and blackout in nahan

Sirmour News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rain and blackout in nahan
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन/रोनहाट (सिरमौर)। नाहन मुख्यालय में रविवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं। राहत मिलने की उम्मीद के उलट शहर में उमस का प्रकोप बढ़ गया, जिसने लोगों को परेशान कर दिया। रही सही कसर बिजली गुल होने से पूरी हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और उमस में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दोपहर के समय कुछ देर हुई तेज बारिश ने एक तरफ जहां मौसम अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं दूसरी ओर उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। ठंडी हवाएं चलने के बजाय वातावरण में नमी और घुटन बढ़ गई, जिससे शहरवासी बेहाल नजर आए। लोगों की परेशानी को बढ़ाते हुए दोपहर 2 बजे शहर की बिजली गुल हो गई। भीषण उमस के बीच बिजली न होने से स्थिति और भी खराब हो गई और लोगों को पसीने से तर-बतर होकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बिजली की आपूर्ति शाम 5 बजे के बाद तक गुल रही। इस दौरान लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे।
विज्ञापन

उधर, बारिश न होने से ठंडा इलाका रोनहाट भी तपना शुरू हो गया है। रोनहाट में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। इसका असर जलस्रोतों पर भी पड़ने लगा है। आसमान में बादल आ रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इससे जहां मौसम में उमस बढ़ गई है, वहीं जलस्रोत में गिरावट आने से प्रवाह पेयजल योजनाओं में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके देखते हुए जल शक्ति विभाग ने भी रोनहाट कस्बे में केवल एक समय ही सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीण पंकज, बाबू राम, गुरमीत और वीरेंद्र ने बताया कि यदि जल्द बारिश न हुई तो भारी दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed