फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kisan gosthi in paliyo

प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगी उपज की गुणवत्ता और बाजार मूल्य : अजय सोलंकी

Thu, 13 Aug 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
kisan gosthi in paliyo
नाहन विकास खंड के पालियों में किसान गोष्ठी में विधायक अजय सोलंकी को सम्मानित करते विभाग के अधिक
-पालियों में किसान गोष्ठी का आयोजन, फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कृषि विभाग की ओर से विकास खंड नाहन की पंचायत पालियों में बुधवार को किसान गोष्ठी आयोजित की गई जिसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया। गोष्ठी में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, विभागीय योजनाओं और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की उत्पादन लागत कम करने के साथ कृषि उपज की गुणवत्ता और बाजार मूल्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गेहूं, मक्की, अदरक और हल्दी सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे किसानों की भूमि और कृषि संबंधी जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध होगी। पात्र किसानों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि पालियों क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए धौलाकुआं जाना पड़ता है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए कृषि उपज समिति से बातचीत कर कालाअंब या आसपास खरीद केंद्र स्थापित करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक साहब सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। आत्मा परियोजना निदेशक नवदीप कौंडल ने प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जागो देवी और उपप्रधान नवीन चौधरी, कांग्रेस नेता बनारसी दास, बलदेव, हेमराज, डॉ. सुरेश ठाकुर, अमरनाथ, मोहन, कृषि विकास अधिकारी चेतन गुप्ता, सहायक कृषि विकास अधिकारी तेजवीर, एसएमएस हरभजन सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed