फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   workshop for industry

Sirmour News: उद्यमियों को बाजार की बदलती आवश्यकता अनुसार व्यवसाय में बदलाव करने को किया प्रेरित

Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
workshop for industry
कालाअंब में कार्यशाला के दौरान मौजूद उद्योगपति। स्रोत: संगठन
सचित्र--
विज्ञापन

रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत कालाअंब में बाजार में सफलता और सतत विकास, विषय पर हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कालाअंब में ‘बाजार में सफलता एवं सतत विकास, बाजार वित्त और सरकारी ई-बाजार पोर्टल’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र सिरमौर के महाप्रबंधक रचित शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ औद्योगिक प्रोत्साहन अधिकारी विजय कौशल और ईआई मनीष माजटा भी मौजूद रहे। कार्यशाला में कालाअंब क्षेत्र की करीब 40 एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रो. आदित्य शर्मा ने बाजार में सफलता एवं सतत विकास तथा बाजार वित्त से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवसाय में बदलाव करने, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं गुणवत्ता में सुधार करने और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया। इसके साथ ही विभिन्न वित्तीय संस्थानों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के दूसरे सत्र में रवि वर्मा ने सरकारी ई-बाजार पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पादों का सूचीकरण, सरकारी निविदाओं में भागीदारी, ऑनलाइन बिक्री के अवसर और समयबद्ध भुगतान व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़कर सरकारी ई-बाजार पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यशाला के समापन पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें एमएसएमई प्रतिनिधियों ने बाजार, वित्तीय सहायता और सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को बदलते बाजार परिवेश के अनुरूप अपने व्यवसाय को मजबूत करने और सरकारी खरीद व्यवस्था में भागीदारी बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed