{"_id":"6a7c781f621b4f5d9406f471","slug":"yamuna-karuba-sanstha-election-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185998-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डॉ. प्रवेश सबलोक बने यमुना करुणा संस्था के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डॉ. प्रवेश सबलोक बने यमुना करुणा संस्था के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब की बैठक संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रवेश सबलोक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के कार्यों की समीक्षा के साथ वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. प्रवेश सबलोक को अध्यक्ष, शांति स्वरूप गुप्ता को महासचिव, हरीश बैस को कोषाध्यक्ष और एमपीएस शाही को उपाध्यक्ष चुना गया।
महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष 25 से 30 गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, देखभाल और परामर्श की सुविधा दी जा रही है। अब तक संस्था 260 से अधिक लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवा चुकी है। संस्था की ओर से सामाजिक सेवा के तहत पुरूवाला की एक जरूरतमंद युवती को करीब 40 हजार रुपये कीमत की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।-- -- -- -- -
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब की बैठक संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रवेश सबलोक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के कार्यों की समीक्षा के साथ वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. प्रवेश सबलोक को अध्यक्ष, शांति स्वरूप गुप्ता को महासचिव, हरीश बैस को कोषाध्यक्ष और एमपीएस शाही को उपाध्यक्ष चुना गया।
महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष 25 से 30 गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, देखभाल और परामर्श की सुविधा दी जा रही है। अब तक संस्था 260 से अधिक लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवा चुकी है। संस्था की ओर से सामाजिक सेवा के तहत पुरूवाला की एक जरूरतमंद युवती को करीब 40 हजार रुपये कीमत की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।
विज्ञापन