फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pachad congress meeting

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाएं : मुकेश शर्मा

Thu, 13 Aug 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
pachad congress meeting
सराहां में आयोजित पच्छाद कांग्रेस मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रभारी मुकेश श
-कांग्रेस मंडल पच्छाद की बैठक में बोले पच्छाद कांग्रेस प्रभारी, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन


-कहा, शेष गारंटियां जल्द होंगी पूरी, 2027 में स्पष्ट बहुमत के साथ फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से सराहां में कांग्रेस मंडल पच्छाद की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष एवं पच्छाद कांग्रेस प्रभारी मुकेश शर्मा बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर इस तरह की बैठकें लगातार आयोजित की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ सत्ता में आई थी। सरकार ने बेसहारा बच्चों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार की ओर से घोषित 10 गारंटियों में से सात को पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष गारंटियों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया। स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक और मशीनों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश के आर्थिक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) राशि में कटौती से प्रदेश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश में दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद सरकार ने विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी और मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सोलन से पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवकुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, देवेंद्र शास्त्री, पूर्ण ठाकुर, सुरेंद्र सपरा, राजेश ठाकुर और सुधीर ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed