सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper doctors in sarnha hospital

Sirmour News: सराहां अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
no proper doctors in sarnha hospital
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों के 11 में से आठ पद खाली, फार्मासिस्ट और तकनीशियन भी नहीं
Trending Videos


-उपचार के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार, सेवारत स्टाफ पर काम का अतिरिक्त बोझ
-डॉक्टरों और स्टाफ की कमी मरीजों की सेहत पर पड़ रही भारी

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की 34 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले सराहां सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों के 11 स्वीकृत पदों में से आठ पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को लंबी कतारों में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं, मौजूद डॉक्टरों पर भी काम का अत्यधिक दबाव है और उन्हें दिन-रात लगातार सेवाएं देनी पड़ रही हैं। डॉक्टरों के अलावा अस्पताल में एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, एक एक्स-रे टेक्नीशियन और दो सफाई कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं। स्टाफ की इस कमी के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। मरीजों को कई बार आवश्यक जांच व उपचार में देरी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सराहां सिविल अस्पताल में पच्छाद उपमंडल के अलावा राजगढ़, नाहन, रेणुका और पड़ोसी हरियाणा क्षेत्र से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सीमित स्टाफ के सहारे इतनी बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं देना चुनौतीपूर्ण बन गया है।
सराहां पंचायत की पूर्व प्रधान सुरती चौहान, बाग पशोग पंचायत की पूर्व प्रधान राजेश्वरी शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य चक्रधर भंडारी, काटली पंचायत समिति के पूर्व सदस्य तारा दत्त शर्मा, काटली पंचायत के पूर्व प्रधान हेमराम कश्यप और बजगा पंचायत के पूर्व प्रधान मान सिंह ने अस्पताल में डॉक्टरों के पद जल्द भरने की मांग की है।

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि उन्होंने सराहां सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने और अस्पताल को 100 बेड का करने की मांग विधानसभा में उठाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि अस्पताल में जल्द से जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति हो सके और सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

बीएमओ पच्छाद डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के रिक्त पदों की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी जाती रही है। उन्होंने माना कि स्टाफ की कमी के कारण कई बार स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed