सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui will celebrate their anniversary on 9 april

Sirmour News: एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर 9 अप्रैल को होगी मैराथन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nsui will celebrate their anniversary on 9 april
नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान मैराथन का पोस्टर दिखाते एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र पत्रकार वार्ता-
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एनएसयूआई का 55वां स्थापना दिवस देश-प्रदेश की भांति सिरमौर जिले में भव्य तरीके से आयोजित होगा। 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस से पूर्व सभी कॉलेजों में प्लास्टिक मुक्त अभियान छेड़ा गया है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान ये बात एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने कही।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता कॉलेजों और आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके उचित जगह पर ठिकाने लगाएंगे और दूसरे छात्रों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। स्थापना दिवस वाले दिन 9 अप्रैल को नाहन के चौगान मैदान से सुबह 10 बजे विशाल मैराथन दौड़ शुरू होगी। इस मैराथन दौड़ के जरिए समाज को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें विजेता रहने वाले प्रथम तीन युवाओं को क्रमश: 5000, 2000 और 1100 रुपये की की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले युवाओं से सुबह 8 बजे चौगान मैदान में उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है। इस मौके पर जिला महासचिव शानू ठाकुर और सचिव निखिल सिंह सोढ़ा भी मौजूद रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed