{"_id":"6a6de0b1c2991ad3a70b34a1","slug":"police-bharti-training-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184984-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खाकी ने थामा सपनों का हाथ, अब पैसों की नहीं मेहनत की होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खाकी ने थामा सपनों का हाथ, अब पैसों की नहीं मेहनत की होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर
-धौलाकुआं में 200 से अधिक युवक-युवतियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती की तैयारी का प्रशिक्षण
-ग्राउंड टेस्ट से लेकर लिखित परीक्षा तक दिया जा रहा प्रशिक्षण
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 6वीं भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) धौलाकुआं उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। बटालियन परिसर में युवाओं को पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थी बिना किसी खर्च के पुलिस भर्ती की तैयारी कर सकें। यानी अब बच्चों को तैयारी के लिए पैसे की चिंता छोड़ मेहनत पर ध्यान देना है। प्रशिक्षण को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 200 से अधिक युवक-युवतियां अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
6वीं आईआरबी बटालियन के कमांडेंट भागमल ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और अन्य विषयों को मजबूत करने के लिए नियमित कक्षाएं लगाई जा रही हैं। वहीं सुबह और शाम मैदान में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, सहनशक्ति और अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि युवा भर्ती के सभी शारीरिक मानकों को आसानी से पूरा कर सकें।
कमांडेंट भागमल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल भर्ती परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि युवाओं का समग्र व्यक्तित्व विकास भी है। अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थी पुलिस सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। उन्होंने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अधिक से अधिक युवाओं से इस निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
उनका कहा कि यह पहल विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभदायक है, जो महंगे कोचिंग संस्थानों में प्रशिक्षण लेने में सक्षम नहीं हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी समान अवसर मिल रहे हैं।
संवाद-- -- -- -- -- -- -

संवाद