{"_id":"698c87a9ba0d76b1c809e73d","slug":"pregnant-woman-died-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-171737-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
पांवटा साहिब में सड़क हादसे में घायल महिला को मेडिकल कालेज के लिए ले जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के कोटड़ी ब्यास में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम (40) पत्नी दिनेश कुमार, गांव ब्यास, पोस्ट ऑफिस कोटड़ी ब्यास की घर में तबीयत खराब हुई तो परिजन तुरंत महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की संदिग्ध मौत होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने ही माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी तथा पेट में 6 महीने का बच्चा था। महिला के पति दिनेश ने बताया कि दो दिन से महिला के छाती में दर्द हो रहा था। इसके बाद पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाई थी। बुधवार सुबह फिर से महिला को छाती में तेज दर्द हुई। इसके बाद तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी सुधी गुप्ता ने बताया कि एक महिला को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया था। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ताकि मौत के सही कारणों का पता लग सके।
संवाद
Trending Videos